
Russia-Ukraine War: रूसी हमलों के बीच जान बचाकर भागते लोग, देखें डेनिप्रो से ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
यूक्रेन में तबाही और बर्बादी के 49 दिन बीत गए और जंग आज पचासवें दिन में प्रवेश कर गया है. रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी इस वीडियो को देखिये। रूसी सेना समंदर से मिसाइल दागकर यूक्रेन के हथियार डिपो और एयरक्राफ्ट हैंगर को निशाना बना रही है. जंग की खबरों को विस्तार से दिखाने से पहले आपको यूक्रेन के आठ शहरों की तस्वीर दिखाते हैं. बूचा, मारियूपोल, खारकीव, बोरोदियांका, इरपिन, मिकोलैव, लुबियांका और कीव इन तस्वीरें में जंग की विनाशलीला साफ नजर आ रही है. बर्बाद हुई इमारतें...मलबों का ढेर, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे यूक्रेन आपात सेवा के लोग, इन तस्वीरों को देखकर यही सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर जंग का खात्मा कब होगा. देखें डीनिप्रो से गौरव सावंत की खास रिपोर्ट

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










