
Russia-Ukraine War: यूक्रेन सरकार ने जारी किया वीडियो, देखें दहला देने वाली तस्वीरें
AajTak
जंग के 22वें दिन यूक्रेन के 3 शहरों पर रूस के भीषण हमले हुए हैं. कीव, खारकीव और मारियूपोल में आधी रात को मिसाइलें बरसी हैं. यूक्रेन NATO देशों से लगातार अपील कर रहा है कि रूस के हवाई हमलों से बचाने के लिए उसके आसमान को नो फ्लाई जोन घोषित किया जाए. अपनी इसी अपील को मजबूती देने के लिए यूक्रेन की सरकार ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जंग के पूरे 21 दिनों का लेखाजोखा दिया गया है. इसमें से कई तस्वीरें दहला देने वाली हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











