
Russia Ukraine War: यूक्रेन संकट पर UNHRC ने की बैठक, भारत समेत 13 देशों ने किया किनारा
AajTak
Russia Ukraine War News: यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने भी बैठक की. इस बैठक में सोमवार को आपात कालीन बहस का फैसला लिया गया. बहस के पक्ष में 29 मत पड़े जबकि इसके विपक्ष में 5 वोट पड़े. भारत समेत 13 देशों ने मतदान प्रक्रिया हिस्सा ही नहीं लिया. यूक्रेन संकट पर 40 सालों बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष सत्र बुलाया गया. इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस को फौरन युद्ध विराम का संदेश दिया. बैठक के दौरान यूक्रेन के प्रतिनिधि और रूस के प्रतिनिधि के बीच जोरदार बहस हुई. रूस के कदम को गलत साबित करने के लिए यूक्रेनी प्रतिनिधि ने युद्ध में मारे गए एक रूसी सैनिक की अपनी मां से हुई बातचीत का हवाला भी दिया. देखिए ये एपिसोड.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










