
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्र, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, देखें शंखनाद
AajTak
खारकीव में हुई गोलाबारी ने 21 साल के भारतीय छात्र की जान ले ली. गोलाबारी में मारे गए भारतीय छात्र का नाम नवीन था और वो कर्नाटक के चलागेरी के रहने वाले थे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में भारतीय छात्र की मौत की जानकारी दी. यूक्रेन में दिनों-दिन बिगड़ रहे हालात और गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत चिंता बढ़ाने वाली है क्योंकि अब भी करीब 15 हजार भारतीय छात्र यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं. सबसे ज्यादा संकट राजधानी कीव में है, जिसे चारों ओर से घेरने की लिए रूसी सेना का जत्था, तेजी से बढ़ता जा रहा है. बिगड़ते हालात के बीच कीव में फंसे भारतीय के लिए सख्त एडवाइजरी जारी हुए है. देखें शंखनाद.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










