
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के 400 ठिकानों को रूसी तोपों ने बनाया निशाना, US के भेजे हथियार भी तबाह
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है. इतने दिन बाद भी रूस के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इतने दिन बाद भी यूक्रेन से लोगों का पलायन जारी है.
रूस ने यूक्रेन के 400 से ज्यादा ठिकानों को तबाह कर दिया है. रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि उनकी तोपों ने मंगलवर को यूक्रेन के तोपखानों और दो ईंधन डिपो को भी निशाना बनाया गया है. इसके अलावा रूसी विमानों ने 39 अन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया है, जिसमें सैनिकों, हथियारों और दो कमांड पोस्ट शामिल हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने जो आर्टिलरी रडार, चार एयर डिफेंस रडार और छह गोला-बारूद डिपो को भी नष्ट कर दिया गया है.
लवीव में हमले से पावर स्टेशन, पंप स्टेशन ठप
रूसी सेना ने अपने हवाई हमले में यूक्रेन के लवीव शहर को भी अपना निशाना बनाया. यहां मंगलवार को चार अलग-अलग विस्फोटों की आवाज सुनाई दी. मेयर एंड्री सदोवी ने कहा कि हमलों की वजह से तीन बिजली के सबस्टेशन क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इससे लवीव के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई.
उन्होंने कहा कि बिजली न होने से दो पंप स्टेशन भी काम नहीं कर रहे हैं, जिससे शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है. सदोवी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शहर के लोगों को शरण ले लेनी चाहिए. लवीव से निकलने वाली ट्रेनों ने सेवा बंद कर दी हैं.
डोनेट्स्क में रासायनिक संयंत्र पर हमला, 10 की मौत
डोनेट्स्क के गवर्नर ने कहा कि रूसी सैनिकों ने मंगलवार को पूर्वी यूक्रेन के एक शहर अवदिवका में एक रासायनिक संयंत्र पर गोलाबारी की. इस हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, जबकि 15 लोग जख्मी हो गए हैं.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










