
Russia-Ukraine War में आम जीवन बेहाल, करीब 40 लाख लोग कर चुके पलायन
AajTak
रूस-यूक्रेन की जंग में आम लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब तक करीब 40 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं. पोलैंड की सीमा पर लोगों का आना जारी है. युद्ध के बीच यूक्रेन के मारियूपोल शहर की हालत बिगड़ती जा रही है. शहर के लोगों का कहना है कि उनके लिए हालात नरक से बदतर हैं क्योंकि खाने-पीने से लेकर तमाम बुनियादी जरूरतों की किल्लत है. लोगों का कहना है कि शहर में कुछ नहीं बचा है. यूक्रेन के माइकोलेव शहर पर रूसी सेना ने मिसाइल हमला किया. मिसाइल हमले की चपेट में आई इमारत से अब तक 12 शव निकाले जा चुके हैं. हमले में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं. देखें ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











