
Russia-Ukraine War: पोलैंड में अमेरिकी सैनिकों का क्यों लगा जमावड़ा? देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
यूक्रेन में जंग छिड़ी है और मास्को में जंग का रिमोट कंट्रोल है. इन दो देशों की लड़ाई में एक तीसरा देश है जो चिंता और आशंका के साथ यूक्रेन की बर्बादी देख रहा है, वो देश है पोलैंड. पोलैंड को डर है कहीं वो भी पुतिन की विस्तारवादी नीतियों के निशाने पर ना आ जाए. यूक्रेन से सटे पोलैंड बोर्डर पर अमेरिका ने अपने सैनिकों की तैनाती कर रखी है. देखिये पोलैंड से आजतक संवाददाता गौरव सावंत की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











