
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने जारी किया सबसे 'सनसनीखेज' और 'बारूदी' विज्ञापन!
AajTak
आज से पहले दुनिया में हुई जंग में ऐसा सनसनीखेज इश्तेहार पहले कभी किसी ने नहीं निकाला. इश्तेहार के एक-एक शब्द में विश्वयुद्ध के संकेत छिपे हुए हैं. जेलेंस्की का विज्ञापन यही बता रहा है कि पुतिन की फौज को रोकना असंभव होगा, अगर हथियारों की खेप जल्द से जल्द यूक्रेन रवाना नहीं की गई. यूक्रेन के डर की वजह हैं पुतिन के युद्ध का रोड मैप या यूं कहें संपूर्ण फ्यूचर प्लान. ये पहला मौका है जब पुतिन के विनाशाकारी हथियारों को काउंटर करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक ग्लोबल विज्ञापन निकाला, ऐसा विज्ञापन जिसमें कोई सामान नहीं बल्कि विध्वंसकारी हथियारों की डिटेल लिखी गई है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










