
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की का दावा- यूक्रेन की सेना ने रूस से छीनी 2,434 वर्ग किमी जमीन, 96 बस्तियां कराईं आजाद
AajTak
राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा कि यूक्रेन की सेना ने इस सप्ताह रूस पूर्व के 776 वर्ग किमी क्षेत्र को छद्म जनमत संग्रह से मुक्त कराया. इनमें लुहान्स्क क्षेत्र की 6 बस्तियों समेत कुल 29 बस्तियां शामिल हैं. जेलेंस्की ने कहा कि हमारी सैनिकों ने रूसी सेना से अब तक कुल 2,434 वर्ग किमी वापस ले ली है.
रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब 7 महीने हो चुके हैं. दोनों देशों इसकी वजह से भारी नुकसान हुआ है, हजारों सैनिकों की मौत हो चुकी है लेकिन फिर भी युद्ध जल्दी खत्म होने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं. बीते महीने रूस ने यूक्रेन के हिस्सों पर कब्जा कर वहां जनमत संग्रह कराया था और उन्हें स्वतंत्र घोषित कर दिया. लेकिन अब यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने रूसी सेना से कुल 2,434 वर्ग किमी वापस छीन ली है.
राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा कि यूक्रेन की सेना ने इस सप्ताह रूस पूर्व के 776 वर्ग किमी क्षेत्र को छद्म जनमत संग्रह से मुक्त कराया. इनमें लुहान्स्क क्षेत्र की 6 बस्तियों समेत कुल 29 बस्तियां शामिल हैं. जेलेंस्की ने कहा कि हमारी सैनिकों ने रूसी सेना से कुल 2,434 वर्ग किमी वापस ले ली है और 96 बस्तियों को पहले ही आजाद किया जा चुका है.
जेलेंस्की का दावा- इस सप्ताह 776 वर्ग किमी जमीन छीनी
जेलेंस्की ने कहा कि इस सप्ताह यूक्रेन के दक्षिण में अच्छे रिजल्ट मिले. हम अपनी जमीन, अपने लोगों को वहां भी हर दिन झूठे जनमत संग्रह से मुक्त कर रहे हैं और हम वहां तक पहुंचेंगे जहां रूस ने कब्जा किया है. अपने वीडियो संबोधन में जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन सेना ने अपने कुल 940 वर्ग मील और 96 बस्तियों को मुक्त करा लिया है. उन्होंने बताया कि बीते हफ्ते ही कीव की सेना ने 776 वर्ग किमी यानी 300 वर्ग मील जमीन और 29 बस्तियों को अपने कब्जे में ले लिया था. गुरुवार को यूक्रेन के सैनिकों ने 500 वर्ग किमी यानी 190 वर्ग मील से अधिक जमीन दक्षिण में वापस ले ली.
खेरसन में तीन इलाके हो चुके हैं आजाद: जेलेंस्की
इससे पहले बीते 6 अक्टूबर को राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया था कि उनकी सेनाओं ने खेरसन में तीन और इलाकों को आजाद करा लिया. खेरसन के कई इलाकों में यूक्रेन की सेना को बढ़त मिल गई है. दोनेत्सक में यूक्रेन की फौजें रूस को पूर्व की ओर से धकेल रही हैं. बीते रविवार को ही दोनेत्सक के ही लाइमैन पर यूक्रेन ने कब्जा कर लिया था.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






