
Russia-Ukraine War: क्या NATO उतारेगा यूक्रेन के लिए अपनी सेना? देखें
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जंग को अब 28 दिन बीत चुके हैं. रूसी सेना लगातार कीव समेत कई शहरों पर हमले कर रही है. दोनों देशों में कोई भी झुकने के लिए तैयार नहीं है. वहीं इस्राइल ने रूस के डर से यूक्रेन को एनएसओ ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर खरीदने से रोक दिया है. इसी बीच बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस द्वारा लाया गया मानवीय मसौदा प्रस्ताव विफल रहा. इस प्रस्ताव पर मतदान से भारत समेत 13 देशों ने परहेज किया. सिर्फ रूस और चीन ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











