
Russia-Ukraine War: कीव की तबाह सड़कों पर जेलेंस्की के साथ ब्रिटेन के पीएम जॉनसन ने लिया जायजा
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. जेलेंस्की के साथ जॉनसन ने कीव का दौरा किया. दोनों साथ कीव की सड़कों पर चलते दिखाई दिए, जॉनसन-जेलेंस्की ने कीव में लोगों से भी बातचीत की और जायजा लिया वहां के हालातों का. ब्रिटेन पीएम बोरिस जॉनसन का दौरा यूक्रेन की मदद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यूद्ध के इस समय में यूक्रेन को हथियारों और सामरिक मदद की बेहद जरूरत है. इस दौरान जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध से हालात बदतर है, लेकिन फिर उन्हें शांति की उम्मीद है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











