
Russia-Ukraine Update: यूक्रेन में ब्रिटिश कमांडोज का रहस्य? देखें वारदात
AajTak
रूस- यूक्रेन की जंग को शुरू हुए एक लंबा वक़्त हो चुका है. यूक्रेनी फौज रूस के गोला बारूदों को डटकर सामना कर रही है. मैदान-ए-जंग में उतर कर तो नहीं मगर यूक्रेन को पश्चिमी देश हथियार और तकनीक से खुल कर मदद भी कर रहे हैं लेकिन इस बार रशियन मीडिया ने जो सवाल उठाया है, वो दुनिया की टेंशन बढ़ानेवाला है क्योंकि रशियन मीडिया का मानना है कि ब्रिटेन ने अपनी खतरनाक SAS यूनिट के कमांडोज को यूक्रेन के मैदान ए जंग में तैना कर दिया है. रूसी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये खतरनाक फौजी यूक्रेनी सेना की वर्दी पहन कर अपने अभियान को अंजाम दे रहे हैं. देखें वारदात का ये एपिसोड.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










