
Russia-Ukraine Conflict: क्यों अमेरिका और नाटो की धमकियों के बावजूद पीछे नहीं हटे पुतिन ?
AajTak
साल 2000 से लेकर अबतक व्लादिमीर पुतिन किसी न किसी रूप में रूस की सत्ता में रहे हैं. इस दौरान पुतिन हमेशा मास्को केंद्रित वर्ल्ड ऑर्डर के निर्माण पर काम करने में जुटे रहे. आज नौबत ये है कि पुतिन ने बिना एक गोली चलाए यूक्रेन के नक्शे को बदल दिया है. सवाल ये है कि पुतिन के पास ऐसा क्या है जिससे वो नहीं डरते? आखिर क्यों पुतिन अमेरिका और नाटो की धमकियों के बावजूद पीछे नहीं हटे? पुतिन अब इतिहास बनाना चाहते हैं, टूटे सोवियत संघ को जोड़ना चाहते हैं, जिसने यूक्रेन संकट को पैदा कर दिया है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











