
Russia-Ukraine Conflict: क्या अब यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा रूस? देखें EXCLUSIVE रिपोर्ट
AajTak
क्या अब यूक्रेन पर रूस हमला नहीं करेगा? 15-16 फरवरी की रात यूक्रेन पर रूस हमला कर देगा, ये अलर्ट पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियां दे चुकी थीं. यूक्रेन के राष्ट्रपति तो बाकायदा इसका ऐलान कर चुके थे. लेकिन जिस रात को कयामत की रात बताया जा रहा था, यूक्रेन की वो रात आराम से गुजर गई. रूस ने यूक्रेन पर हमला नहीं किया. बल्कि आज सुबह खुद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ऐलान किया कि रूस यूक्रेन पर हमले का इच्छुक नहीं है. लेकिन दुनिया अभी भी रूस के दावे पर यकीन करने की इच्छुक नहीं है. देखें खबरदार.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











