
Russia Attacks Nuclear Plant: यूक्रेन के युजयुक्रेन्स परमाणु प्लांट पर क्यों है रूस की नजर, समझें अहमियत
AajTak
Russia Attacks Nuclear Plant: यूक्रेन युद्ध का आज 11वां दिन है. रूस अपने हमले हर दिन तीखे करता जा रहा है. मिसाइल हमलों की संख्या बढ़ती जा रही है. लेकिन इस सबके बीच रूसी सेना का यूक्रेन में स्थित न्यूक्लियर प्लांट्स पर विशेष नजर है. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका सांसदों से बात करते हुए कहा कि रूस ने यूक्रेन के दो परमाणु प्लांट्स पर कब्जा कर लिया है. अब रूसी सेना तीसरे परमाणु प्लांट पर कब्जे के लिए आगे बढ़ रही है. जेलेंस्की ने कहा कि मौजूदा समय में माइकोलाइव के उत्तर में करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित युजयुक्रेन्स परमाणु ऊर्जा प्लांट खतरे में है. देखिए ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











