
Russia attack on Ukraine: पुतिन हमलावर हैं, रूस को हमले के नतीजे भुगतने होंगे... यूक्रेन संकट पर बोले राष्ट्रपति बाइडेन
AajTak
यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस की निंदा की. राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, हमें पहले से अंदेशा था कि रूस यूक्रेन पर हमला करेगा. बाइडेन ने कहा, हम रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाएंगे. पुतिन को हमले के नतीजे भुगतने होंगे. बाइडेन ने कहा, दुनिया के ज्यादातर देश रूस के खिलाफ हैं.
यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस की निंदा की. राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, हमें पहले से अंदेशा था कि रूस यूक्रेन पर हमला करेगा. बाइडेन ने कहा, पुतिन हमलावर हैं, उन्होंने युद्ध के रास्ते को चुना. लेकिन पुतिन और उनके देश रूस को इस हमले के नतीजे भुगतने होंगे. बाइडेन ने कहा, दुनिया के ज्यादातर देश रूस के खिलाफ हैं. हम रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाएंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











