
Russia: मॉस्को में विस्फोटक से भरे ड्रोन से हमला, रूस ने यूक्रेन पर जताया शक
AajTak
रूस की राजधानी मॉस्को में ड्रोन से हमला हुआ है. हमले में एक इमारत को नुकसान हुआ है. रूसी एयरफोर्स ने ड्रोन को मार गिराया. ये हाइरेंज का बीवर ड्रोन बताया जा रहा है. ड्रोन में जो विस्फोटक थे, वो बहुत खतरनाक थे. रूसी एयरफोर्स ने जब ड्रोन पर निशाना लगाया तो उसके अंदर जो बारूद था उसमें भी धमाका हुआ.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











