
Rule Change: 1 मई से देश में लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर दिखेगा असर
AajTak
Rule Change From 1st May: कल से नए महीने की शुरुआत होने जा रही है और 1 मई 2025 से देश में कई बड़े बदलाव भी लागू होने जा रहे हैं. इनमें LPG Cylinder Price से लेकर ATM से जुड़े चेंज शामिल हैं.
अप्रैल के महीने का आज आखिरी दिन है और कल से नया महीना शुरू हो जाएगा. हर महीने की तरह मई (May 2025) भी कई बड़े बदलावों के साथ शुरू होने जा रहा है, जिनका असर हर घर हर जेब पर देखने को मिल सकता है. 1 मई 2025 से लागू होने वाले बदलावों (Rule Change From 1st May) में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) से लेकर ATM से पैसे निकालने तक के नियम शामिल हैं. आइए ऐसे ही 5 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं...
पहला बदलाव- LPG के दाम हर महीने की तरह मई के पहले दिन ऑयल मार्केट कंपनियां एलपीजी गैस की कीमतों में संशोधन करने वाली हैं. 1 मई को LPG Cylinder के नए रेट जारी किए जाएंगे. बता दें कि इससे पहले बीते महीने जहां 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती देखने को मिली थी, तो वहीं शुरुआती हफ्ते में ही सरकार ने रसोई गैस की कीमतों पर आम जनता को झटका दिया था और 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का दाम 50 रुपये बढ़ा दिया गया था. ऐसे में पहली तारीख को लोगों की नजर LPG Price पर है.
दूसरा बदलाव- ATF-CNG-PNG के दाम LPG Gas Cylinder की कीमतों में संशोधन के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में भी बदलाव करती हैं. एटीएफ की कीमतों में किसी भी घट-बढ़ का असर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के खर्च पर पड़ता है. इसके साथ ही 1 मई को सीएनजी व पीएनजी की कीमतों (CNG-PNG Price) में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
तीसरा बदलाव- ATM से निकासी अगर आप कैश निकालने के लिए एटीएम (ATM) मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर 1 मई 2025 से आपके लिए ये महंगा होने वाला है. रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते दिनों भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के प्रस्ताव पर फीस बढ़ाने की अनुमति दी थी. ऐसे में पहली तारीख से अगर ग्राहक अपने होम बैंक के ATM के बजाय किसी दूसरे नेटवर्क के बैंक एटीएम से पैसे निकालते थे, तो उन्हें हर ट्रांजैक्शन पर 17 रुपये की जगह 19 रुपये चार्ज देना होगा. इसके अलावा किसी दूसरे बैंक के ATM से बैलेंस चेक करने पर 6 रुपये की जगह 7 रुपये शुल्क लगेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











