
Rule Change: 1 अप्रैल से देश में लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर होगा असर!
AajTak
Rule Change From 1st April: हर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े फाइनेंशियल चेंज के साथ होती है और नये टैक्स ईयर के रूप में शुरू हो रहे अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अप्रैल 2025 की शुरुआत भी कई बड़े बदलावों के साथ होने जा रही है.
मार्च महीना खत्म होने वाला है और नए टैक्स ईयर की शुरुआत होने जा रही है. हर महीने की तरह 1 अप्रैल 2025 भी कई बड़े बदलावों (Rule Change From 1st April) के साथ शुरू होने वाला है. इन बदलावों का असर आपकी रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) से लेकर आपके बैंक खाते (Bank Account) तक पर पड़ने वाला है. वहीं अगर आप SBI समेत अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड (Credit Card) यूज करते हैं, तो इससे जुड़े नियमों में भी चेंज होने वाला है. आइए जानते हैं पहली अप्रैल से लागू होने वाले इन बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से...
LPG की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को ऑयल एंड गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में संशोधन करती हैं और 1 अप्रैल, 2025 को भी इनमें बदलाव देखने को मिल सकता है. बीते कुछ समय में जहां 19 किलोग्राम वाला LPG Cylinder की कीमतों घट-बढ़ देखने को मिली है, तो वहीं लंबे समय से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें यथावत बनी हुई हैं. ऐसे में नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ लोगों को 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में राहत भरे बदलाव की उम्मीद है.
इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी की कीमतों के अलावा एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के भाव में भी संशोधन किया जाता है और 1 अप्रैल 2025 को इनमें बदलाव देखने को मिल सकता है. सीएनजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जहां आपके वाहन पर होने वाले खर्च में इजाफा या राहत पहुंचाने वाले होंगे, तो एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है.
क्रेडिट कार्ड के जुड़े नियम 1 अप्रैल 2025 से क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव हो रहा है (Credit Card Rule Change), जो इनपर मिलने वाले रिवॉर्ड से लेकर अन्य सुविधाओं पर असर डालेंगे. एक ओर जहां SBI अपने SimplyCLICK क्रेडिट कार्ड पर Swiggy रिवॉर्ड को 5 गुना से घटाकर आधा कर देगा. तो Air India सिग्नेचर पॉइंट्स को 30 से घटाकर 10 कर किया जाएगा. इसके अलावा IDFC First बैंक क्लब विस्तारा माइलस्टोन के फायदे बंद करने वाला है.
बैंक खाते से जुड़ा ये चेंज अप्रैल महीने की पहली तारीख से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत अन्य कई बैंक ग्राहकों के सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस से जुड़े नियम संशोधित करने जा रहे हैं. बैंक द्वारा खाताधारक के मिनिमम बैलेंस के लिए सेक्टर वाइज आधार पर नई लिमिट तय होगी और न्यूनतम बैलेंस खाते में न होने की स्थिति में फाइन लगाया जा सकता है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












