
Rudra Trailer: सीरियल किलर की तलाश में अजय देवगन, एक्शन अवतार में आया रुद्र, इस दिन होगी रिलीज
AajTak
'रुद्र' सीरीज नए ट्रेलर में आप अजय देवगन को जबरदस्त एक्शन करते और तोड़फोड़ मचाते देख सकते हैं. ट्रेलर में एक्ट्रेस राशि खन्ना, अजय देवगन के साथ माइंड गेम खेलती नजर आ रही हैं. साथ ही अजय एक खूंखार क्रिमिनल की तलाश कर रहे हैं. इस क्रिमिनल की तलाश में अजय को कई चीजें देखने मिल रही हैं और कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है.
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपने ओटीटी डेब्यू के लिए कमर कस ली है. अजय देवगन अपनी सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' के साथ इंटरनेट पर छाने के ले तैयार हैं. इस सीरीज का एक नया ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में अजय देवगन जबरदस्त अवतार में नजर आ रहे हैं. इस सीरीज में अजय देवगन रुद्रवीर सिंह उर्फ रुद्र का रोल निभाते नजर आएंगे, पुलिसवाले का रोल निभाते नजर आएंगे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












