
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने पीएम मोदी से की मुलाकात, पहलगाम हमले पर हुई बात
AajTak
प्रधानमंत्री और आरएसएस प्रमुख के बीच यह बैठक पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच हुई है. पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े करीब पांच से छह आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में घुसपैठ की और पर्यटकों पर लक्षित हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास 7, लोक लक्ष्य मार्ग पर मुलाकात की. सूत्रों ने आजतक को बताया कि यह मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रक्षा प्रतिष्ठान के शीर्ष अधिकारियों के साथ हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के तुरंत बाद हुई. इस हमले में 26 नागरिक मारे गए थे.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि यह बैठक पहलगाम हमले के संबंध में थी. जानकारी के मुताबिक ये बैठक करीब डेढ़ घंटे चली. इसे मौजूदा घटनाक्रम में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री और आरएसएस प्रमुख के बीच यह बैठक पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच हुई है. पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े करीब पांच से छह आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में घुसपैठ की और पर्यटकों पर लक्षित हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए.
इससे पहले पिछले हफ्ते ही एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने केंद्र सरकार से पहलगाम नरसंहार के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया था. आरएसएस प्रमुख ने कहा था, "हमें कड़ी प्रतिक्रिया की उम्मीद है. लोगों से उनका धर्म पूछने के बाद उनकी हत्या कर दी गई. हिंदू ऐसा कभी नहीं करेंगे. हमारे दिल में दर्द है. हम गुस्से में हैं."
प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना भागवत ने कहा था कि अपने लोगों की रक्षा करना राजा का कर्तव्य है. उन्होंने कहा, "हम अपने पड़ोसियों का कभी अपमान या नुकसान नहीं करते. लेकिन अगर कोई बुराई करने लगे तो दूसरा विकल्प क्या है? राजा का कर्तव्य लोगों की रक्षा करना है. राजा को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए. गुंडों को सबक सिखाना भी कर्तव्य का हिस्सा है."
इस बीच, सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय को तय करने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी संचालन स्वतंत्रता दी है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






