
RRR Trailer Launch: दमदार अंदाज में नजर आए अजय देवगन, मारी धांसू एंट्री
AajTak
राजामौली की फिल्म आरआरआर का फैंस को बेसब्री से इन्तजार है. लेकिन अब एसएस राजमौली की फिल्म 'RRR' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. ये पीरियड फिल्म है जिसमें साउथ के सुपरस्टार्स राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर काम कर रहे हैं. इनके अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड के टॉप सितारे भी इस फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म की अनाउंसमेंट मार्च 2018 में हुई थी और इसका बजट 400 करोड़ का बताया जा रहा है. इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बाकि सब एक्टर्स तो नजर आए ही लेकिन अजय देवगन की धांसू एंट्री चर्चा का विषय है. देखें वीडियो.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












