
RR vs LSG: हेटमायर के विस्फोटक अर्धशतक से राजस्थान ने बनाए 165 रन, आखिरी पांच ओवर में बने 73
ABP News
RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स के लिए शिमरन हेटमायर ने सिर्फ 36 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और 6 छक्के निकले.
RR vs LSG: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 20वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए. एक समय राजस्थान का स्कोर 15 ओवर में सिर्फ 92 रन था, लेकिन अंतिम पांच ओवरों में शिमरन हेटमायर ने विस्फोटक पारी खेलकर टीम का स्कोर 165 पहुंचा दिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए शिमरन हेटमायर ने सिर्फ 36 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और 6 छक्के निकले.
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए के गौतम ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा जेसन होल्डर को भी दो सफलता मिली. लेकिन उन्होंने अपने चार ओवर में 50 रन खर्च कर दिए. वहीं आवेश खान को एक विकेट मिला.

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.










