
Royal Enfield Bear 650: स्टाइलिश लुक... धांसू फीचर्स! रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई बाइक 'बियर 650'
AajTak
Royal Enfield Bear 650: रॉयल एनफील्ड ने इस बार इटली के मिलान शहर में आयोजित होने वाले EICMA मोटर शो में अपनी नई बाइक बियर 650 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है. ट्विन प्लैटफ़ॉर्म पर बेस्ड ये इस सेग्मेंट की रॉयल एनफील्ड की पांचवी बाइक है.
Royal Enfield Bear 650 Launched: लंबे इंतजार के बाद, रॉयल एनफील्ड ने आखिरकार अपनी नई मोटरसाइकिल Bear 650 को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपनी इस बाइक को इटली के मिलान शहर में आयोजित EICMA मोटर शो में दुनिया के सामने पेश किया है. आकर्षक लुक और पावरफुल इंजन से लैस इस बाइक की शुरुआती कीमत 3.39 लाख रुपये तय की गई है जो टॉप मॉडल के लिए 3.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. तो आइये देखें कैसी है रॉयल एनफील्ड की नई बियर 650 मोटरसाइकिल-
Royal Enfield Bear 650: लुक और डिज़ाइन
650 सीसी सेग्मेंट में कंपनी के अन्य मोटरसाइकिलों इंटरसेप्टर, कॉन्टिनेंटल और सुपर मेट्योर की ही तरह ट्विन प्लैटफ़ॉर्म पर बेस्ड ये इस सेग्मेंट की पांचवी बाइक है. मूल रूप से ये इंटरसेप्टर का स्क्रैम्बलर मॉडल है इसमें कई नए फ़ीचर और प्रीमियम मैकेनिकल कंपोनेंट्स को शामिल किया गया है. नाम के साथ ही इसका लुक और डिज़ाइन भी काफी प्रभावशाली नज़र आ रहा है.
214 किग्रा वजन वाली इस बाइक में स्क्रैंबल-स्टाइल सीट, LED हेडलैंप और टेललैंप, एलईडी इंडिकेटर्स, साइड पैनल्स पर रेसिंग बाइक्स की तरह नंबर बोर्ड और 184 मिमी का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इंटरसेप्टर की तुलना में ये बाइक तकरीबन 2 किग्रा हल्की है. बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ बाइक की ऑफरोडिंग कैपेबिलिटीज भी बढ़ जाती हैं. बाइक में डुअल पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल के बजाय गुरिल्ला और हिमालयन में दिए जाने वाले राउंड शेप टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले गूगल मैप्स को सपोर्ट करता है और इसे नए स्विचगियर द्वारा कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है. रॉयल एनफील्ड बियर 650 5 अलग-अलग कलर वेरिएंट्स में आ रही है जिनकी कीमत भी अलग है.
Royal Enfield Bear 650 के वेरिएंट्स और कीमत:
पावर और परफॉर्मेंस:

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











