
Royal Enfield: इस धांसू बाइक को चलाने वाले नहीं देखते माइलेज, एक महीने में बिक गईं 82235 यूनिट्स
AajTak
Royal Enfield Sales: 350cc सेगमेंट रॉयल एनफील्ड की सालाना आधार पर 100% बढ़ी है. वहीं, ओवरऑल ईयरली ग्रोथ 86.33% की रही. हालांकि, महीने-दर-महीने के आधार पर बिक्री केवल 0.17% बढ़ी है.
पेट्रोल (Petrol) महंगा है, इसलिए अधिकतर लोग माइलेज वाली बाइक खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन इन सबके बीच Royal Enfield को लेकर लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है. भले ही यह मालइेज में सबसे पीछे है. त्योहारी मौसम Royal Enfield की बिक्री में जबर्दस्त तेजी देखी गई. अक्टूबर महीने में इसकी कुल 82,235 यूनिट्स बिकीं. पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले इस साल करीब दोगुनी रॉयल एनफील्ड की सेल हुई. पिछले साल अक्टूबर में कुल 44,133 यूनिट्स बिकी थीं.
350cc सेगमेंट में तेज उछाल दरअसल 350cc सेगमेंट रॉयल एनफील्ड की सालाना आधार पर 100% बढ़ी है. वहीं, ओवरऑल ईयरली ग्रोथ 86.33% की रही. हालांकि, महीने-दर-महीने के आधार पर बिक्री केवल 0.17% बढ़ी है. घरेलू बाजार में बिक्री 88.44% फीसदी बढ़ी है. सितंबर-2022 में कंपनी ने ओरवऑल 82,235 यूनिट बेची थीं.
बिक्री के आंकड़ों को देखें तो क्वलासिक 350 और हंटर 350 कंपनी की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल रही हैं. वहीं, 350cc से ऊपर के सेगमेंट में कंपनी को 10.16% की ईयरली ग्रोथ मिली. हालांकि महीने-दर-महीने के आधार पर मोटरसाइकिल की एक्सपोर्ट में गिरावट दर्ज की गई. कंपनी ने सितंबर में 8,451 यूनिट एक्सपोर्ट की थीं, जो अक्टूबर में घटकर 5,707 यूनिट रह गईं.
नई बुलेट लाने की तैयारी में Royal Enfield
वहीं इस बीच मिडिलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट में मार्केट लीडर रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपने 350cc पोर्टफोलियो को रिफ्रेश करने में जुटी है. कंपनी ने 2020 में जे-सीरीज इंजन वाली पहली बाइक Meteor 350 लॉन्च की थी. इसके बाद न्यू-जेनरेशन क्लासिक 350 को लॉन्च किया था और इस साल हंटर 350 को कंपनी ने माार्केट में उतारा है. अब कंपनी बुलेट 350 को नए लुक में उतारने की तैयारी में जुटी है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बुलेट 350 में अपग्रेडेशन के दौरान कुछ अधिक बदलाव नहीं किए जाएंगे. नई-जेन बुलेट अपने पुराने बोल्ड लुक के साथ ही मार्केट में नए कलेवर में आएगी. टेस्टिंग के दौरान इस बाइक को स्पॉट किया गया. इस दौरान नई बुलेट 350 में नए बदलाव के रूप में हेडलैम्प और टेललैंप नजर आए.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









