
Rishabh Pant Ind Vs Sa T20: 'दिल्ली का लड़का आज...', कप्तानी डेब्यू पर टॉस के वक्त इमोशनल हुए ऋषभ पंत
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में ऋषभ पंत टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. दिल्ली में खेले जा रहे इस मैच में टॉस के वक्त ऋषभ पंत ने इमोशनल स्पीच दी.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नई दिल्ली में पांच टी-20 मैच की सीरीज़ का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. 24 साल के ऋषभ पंत पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. टॉस के वक्त ऋषभ पंत काफी इमोशनल नज़र आए और उन्होंने कहा कि दिल्ली का लड़के को उसके घर में ही इतना बड़ा मौका मिल रहा है, जो काफी शानदार है.
पहले टी-20 में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. टॉस के दौरान जब टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत से बात हुई, तब उन्होंने पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करने का अनुभव साझा किया.
ऋषभ पंत ने कहा, ‘ये एक अच्छी पिच है और यहां पर पहले बैटिंग करने में हमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन अगर मैं टॉस जीतता तो पहले बॉलिंग का ही फैसला लेता. ये मेरे क्रिकेट करियर का सबसे गर्व वाला पल है कि मैं टीम इंडिया की कप्तानी कर रहा हूं.’
Prep ✅ Here we go 💪#TeamIndia | #INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/HULFaMouEv
कप्तान ऋषभ ने कहा कि दिल्ली का लड़का अपने घर में ही देश की कप्तानी कर रहा है, ये बहुत बड़ी बात है. मुझे ये अवसर देने के लिए हर किसी का शुक्रिया. ऋषभ पंत ने कहा कि प्लेइंग-11 में हर किसी को अपना रोल पता है’.
बता दें कि टॉस के वक्त एक गज़ब की बात ये भी हुई कि ऋषभ पंत से जब टीम के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने सभी 11 खिलाड़ियों के नाम बोल दिए. अक्सर ऐसा होता है कि जब तीन-चार बदलाव होते हैं, तब कप्तानों से अक्सर भूल हो जाती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









