
Renault का धमाका! एक साथ लॉन्च की 3 कारें, शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये
AajTak
Renault ने आज इंडियन मार्केट में अपनी तीनों कारों Kwid, Kiger और Triber के नए 'नाइट एंड डे' स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया है. इस ख़ास एडिशन में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं.
Renault ने देश में अपनी पूरी रेंज के लिए नया 'नाइट एंड डे' स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है, जिसमें क्विड, ट्राइबर और काइगर शामिल हैं. इस नए लिमिटेड एडिशन में स्टैंडर्ड ट्रिम्स की तुलना में कुछ अतिरिक्त फीचर्स और विज़ुअल एन्हांसमेंट के साथ पेश किया गया है. रेनॉल्ट नाइट एंड डे एडिशन मॉडल की बुकिंग कल यानी 17 सितंबर से कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर शुरू होगी.
नाइट एंड डे एडिशन में क्या है ख़ास:
ट्राइबर, काइगर के RXL वेरिएंट और क्विड के RXL (O) वेरिएंट पर बेस्ड नाइट एंड डे एडिशन को स्पेशल डुअल-टोन (पर्ल व्हाइट कलर के साथ ब्लैक रूफ) में पेश किया गया है. तीनों मॉडल में पियानो ब्लैक व्हील कवर, ग्रिल इंसर्ट, बैजिंग, ORVMs (काइगर और ट्राइबर) और काइगर पर ब्लैक टेलगेट गार्निश दिया गया है.
कंपनी ने स्पेशल एडिशन के केबिन को भी नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है. इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, रियर व्यू कैमरा, पावर विंडो जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है. कंपनी का कहना है कि इस स्पेशल एडिशन के कुल 1600 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
नाइट एंड डे एडिशन वेरिएंट की कीमत:
पावर और परफॉर्मेंस:

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











