
Reliance Jio ने पेश की 5.5G सर्विस, क्या है ये और आपको क्या होगा फायदा?
AajTak
What is Jio 5.5G: रिलायंस ने अपनी नई सर्विस Jio 5.5G को पेश कर दिया है. लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि अब तक 5G के बारे में सुनते आ रहे थे, अब 5.5G क्या है? दरअसल, ये 5G का ही एडवांस वर्जन है, जिसे हाल में कंपनी ने इंट्रोड्यूस किया है. इस सर्विस के तहत आपको बेहतर नेटवर्क कवरेज और फास्ट स्पीड मिलेगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Reliance Jio ने 5.5G सर्विस को पेश कर दिया है. अभी तक लोगों को ठीक से 5G सर्विस नहीं मिल रही है, ऐसे में जान लीजिए कि 5.5G आखिर है क्या? आसान भाषा में कहें तो ये सर्विस कुछ और नहीं बल्कि 5G का ही बेहतर वर्जन है. इस नेटवर्क को 5G Advance भी कहा जाता है, जिसका मकसद बेहतर नेटवर्क, फास्ट स्पीड और लो-लेटेंसी ऑफर करना है.
आप इसे सामान्य 5G नेटवर्क का बेहतर वर्जन कह सकते हैं. इस अपग्रेड के साथ यूजर्स को बेहतर नेटवर्क मिलेगा. Jio 5.5G के तहत यूजर्स को 1GBps से ज्यादा की स्पीड मिल जाएगी. आइए जानते हैं Jio 5.5G की खास बातें.
5.5G मौजूदा 5G नेटवर्क का एडवांस वर्जन है. इसे शुरुआती 5G स्टैंडर्ड पर तैयार किया गया है जिसका मकसद हाई स्पीड डेटा, व्यापक कवरेज और बेहतर अपलिंक कनेक्टिविटी ऑफर करना है. मल्टी कैरियर एग्रीगेशन की मदद से यूजर्स को 5.5G नेटवर्क पर 10Gbps तक की मैक्सिमम डाउनलिंक स्पीड और 1Gbps की अपलिंक स्पीड मिलेगी.
यह भी पढ़ें: खोज रहे हैं सस्ता सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान? देख लें Jio का ये रिचार्ज
इससे पर्सनल और इंडस्ट्रियल दोनों ही क्षेत्र के यूजर्स को मदद मिलेगी. जियो इस सर्विस को ऑफर करने वाला अकेला सर्विस प्रोवाइडर नहीं है. दुनिया के दूसरे नेटवर्क प्रोवाइडर्स भी इस सर्विस को ऑफर करते हैं. हालांकि, भारत में इस सर्विस को ऑफर करने वाला जियो पहला प्लेयर है.
Jio 5.5G नेटवर्क मल्टी सेल कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है. यानी आप एक साथ कई नेटवर्क सेल से कनेक्ट हो सकेंगे, जो अलग-अलग टॉवर के भी हो सकते हैं. इसकी वजह से आपको बेहतर कवरेज और तेज स्पीड दोनों मिलेगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











