
Reliance AGM 2024 आज, सस्ते JioPhone 5G से AI तक, हो सकते हैं कई बड़े ऐलान
AajTak
Reliance AGM 2024 आज दोपहर 2 बजे होगा. इस दौरान कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी कई बड़े ऐलान कर सकते हैं. इस दौरान कंपनी JioPhone 5G से लेकर AI तक के ऐलान हो सकते हैं. साथ ही कंपनी IPO और बिजनेस से जुड़ी अन्य डिटेल्स शेयर करेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Reliance AGM 2024: आज रिलायंस की 47वीं Annual General Meeting (AGM) है. कंपनी के चेयरमेन मुकेश अंबानी इस दौरान कई बड़े ऐलान कर सकते हैं, जो Reliance industry और Jio को लेकर होंगे. इसके साथ ही कंपनी 5G Network के विस्तार को लेकर भी डिटेल्स दे सकती है.
Jio ने भले ही शुरुआत एक टेलीकॉम ऑपरेटर से की है, लेकिन वह टेक्नोलॉजी सर्विस सेक्टर का भी खिलाड़ी बनता जा रहा है. इस कार्यक्रम का शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी.
मौजूदा समय में दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियां AI को लेकर इनवेस्टमेंट कर रही हैं. Google और Apple की तरफ से उनके AI tools का ऐलान हो चुकी है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस बार कंपनी भी AI को लेकर ऐलान कर सकती है, जो भारत को लेकर केंद्रित होगा.
यह भी पढ़ें: Jio का नया प्लान लॉन्च, एक रिचार्ज में मिलेगा 12 OTT का एक्सेस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कंपनी भारतीय केंद्रित Hanooman AI का एक्सपेंशन भी कर सकती है, जिसे कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया है. यह Chat GPT जैसा है. यहां प्रोम्प्ट देकर जानकारी हासिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सस्ता मिल रहा Vivo का 5G Phone, इसमें है 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











