
Relationship tips: रिलेशनशिप फेल क्यों हो रहे हैं? शाहिद कपूर ने बताया
AajTak
आज के समय में रिलेशनशिप अधिक नहीं चल पाते और काफी जल्दी टूट भी जाते हैं. अब ऐसे में रिलेशनशिप टूटने के कुछ कारण भी होते हैं. हाल ही में शाहिद कपूर ने रिलेशनशिप टूटने का कारण बताया.
अच्छा रिलेशनशिप वो होता है जिसमें दोनों लोग एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं, समझते हैं और एक-दूसरे के साथ लॉयल्टी और विश्वास के साथ रहते हैं. दोनों के बीच खुलकर बात होना बहुत जरूरी है. अगर किसी को कोई परेशानी हो या कोई विचार हो, तो उसे अच्छे से और ईमानदारी से शेयर करना चाहिए.
लेकिन आज के समय में रिलेशनशिप अधिक नहीं चल पाते और काफी जल्दी टूट भी जाते हैं. अब ऐसे में रिलेशनशिप टूटने के कई कारण हो सकते हैं और ये पर्सनल, फैमिली और मेंटल पहलुओं से भी जुड़े हो सकते हैं. हाल ही में एक्टर शाहिद कपूर एक पॉडकास्ट शो में पहुंचे जहां उन्होंने इस बारे में बताया कि आज के समय में रिलेशनशिप क्यों फेल हो रहे हैं.
मांगने से बिगड़ता है रिलेशन
शाहिद कपूर ने कहा, 'रिलेशनशिप में आपको देना चाहिए. वो क्या जब आप रिलेशनशिप में मांगने लगते हो ना, वहीं पर रिलेशनशिप मुझे लगता है बिगड़ने भी लगता है. ऐसे में सामने वाले को प्रेशर फील होने लगता है और आपको रियलाइज नहीं होता है कि आप मांग रहे हो, उससे प्रेशर क्रिएट हो रहा है.'
शाहिद ने आगे कहा, 'आपको लगता है, आपका हक है. अगर आपका हक होता तो वो आ जाता ना. और अगर नहीं आ रहा तो वो बंदा शायद आपके लिए सही नहीं है. या आप उस बंदे के लिए सही नहीं हो, ऐसे भी सोच सकते हो आप.'
'और ये रिलाइजेशन हार्ट ब्रेक के बाद होता है. जब आपका बैलेंस बिगड़ता है, तभी तो रिलाइज होता है ना. तो मूव ऑन कैसे करते हो.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











