
REET Paper Leak: आवाज उठाने वाला हिरासत में, मुख्य आरोपी Congress नेता फरार!
AajTak
26 सितंबर को राजस्थान की जिस सबसे बड़ी परीक्षा में दो मिनट की देरी के नाम पर परीक्षार्थियों के लिए सेंटर के दरवाजे नहीं खुले. उसी राजस्थान में शिक्षित पात्रता परीक्षा यानी रीट के एग्जाम में बैठने वाले 16 लाख बेरोजगारों को प्रदर्शन के लिए लाचार बनाकर छोड़ देने का आरोप सरकार पर है क्योंकि पेपर लीक हो गया. जिस पुलिस को राजस्थान में पेपर लीक करने वाले गिरोह को लाखों बच्चों का भविष्य रौंदने से रोकना चाहिए वो छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए कुर्सियां तोड़ती और मोहल्ले में छावनी बनाती दिख रही है. लेकिन पेपर लीक के मास्टरमाइंड बत्तीलाल मीणा को पुलिस अब तक नहीं खोज पाई. देखें ये रिपोर्ट.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











