
Redmi Smart TV X86 हुआ लॉन्च, 86-inch की स्क्रीन और दमदार साउंड, इतनी है कीमत
AajTak
Redmi Smart TV Price: रेडमी ने नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है. इस टीवी को खास तौर पर बड़ी स्क्रीन चाहने वालों के लिए लॉन्च किया गया है. इसमें दमदार साउंड क्वालिटी, 2GB RAM और 16GB स्टोरेज मिलता है. कंपनी ने इसमें मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया है. आइए जानते हैं इस स्मार्ट टीवी की कीमत और दूसरे फीचर्स.
Redmi ने अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है, जो बड़ी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है. शाओमी ने इस हफ्ते ही Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च की है जिसमें दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन आते हैं. इस सीरीज में आपको 9 मिनट में फुल चार्ज होने वाला फोन और 200MP कैमरे का एक्सपीरियंस मिलेगा.
बात करते हैं रेडमी के लेटेस्ट टीवी Redmi Smart TV X86 के बारे में. इसमें आपको 86-inch की स्क्रीन मिलती है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है. स्मार्ट टीवी में MEMC मोशन टेक्नोलॉजी, 4K अल्ट्रा-HD डिस्प्ले मिलता है. आएइ जानते हैं इस स्मार्ट टीवी की कीमत और दूसरे फीचर्स.
ब्रांड ने इस टीवी को फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया है. यह टीवी खास तौर पर उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है, जो बड़ी स्क्रीन का एक्सपीरियंस चाहते हैं.
कंपनी ने Redmi Smart TV X86 को 5299 युआन (लगभग 56,822 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है. कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट या भारत में लॉन्च करेगी या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
Redmi Smart TV X86 में कंपनी ने मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया है. इसमें 4K का अल्ट्रा-HD डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. नाम से ही साफ है इसमें कंपनी ने 86-inch का डिस्प्ले दिया है. टीवी MEMC मोशन टेक्नोलॉजी, 97.3 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 1 बिलियन कलर के साथ आता है.
स्मार्ट टीवी में डुअल बैंड वाईफाई कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.0, सिंगल USB 3.0 और USB 2.0 के साथ दो HDMI पोर्ट के साथ आता है. ऑडियो की बात करें तो डिवाइस 10W के दो स्पीकर के साथ आता है. इसमें DTS-HD साउंड, लाइव साउंड इफेक्ट और बिल्ट इन XiaoAI के साथ आता है. इसमें quad-core A55 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ आता है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




