
Redmi Note 10S भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित कीमत-फीचर्स
AajTak
Redmi Note 10S को Xiaomi द्वारा भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने एक ट्विटर पर रिटेल बॉक्स का एक फोटो शेयर किया है. इसमें अपकमिंग रेडमी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स टीज किए गए हैं.
Redmi Note 10S को Xiaomi द्वारा भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने एक ट्विटर पर रिटेल बॉक्स का एक फोटो शेयर किया है. इसमें अपकमिंग रेडमी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स टीज किए गए हैं. काफी हद तक माना जा रहा है कि कंपनी भारत में Redmi Note 10S को लॉन्च करेगी. क्योंकि, टीज किए गए स्पेसिफिकेशन्स मार्च में ग्लोबली लॉन्च हुए इसी फोन से मिलते-जुलते हैं. Xiaomi भारत में पहले ही Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को लॉन्च कर चुका है. ऐसे में Redmi Note 10S को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना और बढ़ जाती है. Xiaomi ने ट्विटर पर अपने हैंडल के जरिए एक नए रेडमी फोन के लॉन्च होने की जानकारी दी है. जारी किए गए टीजर में एक रिटेल बॉक्स दिखाई दे रहा है. इस बॉक्स में कुछ स्पेसिफिकेशन्स बताए गए हैं. इस अपकिंग हैंडसेट में 64MP मेन कैमरा दिया जाएगा और ये MIUI 12.5 पर चलेगा. साथ ही इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, डार्क ग्रे और वाइट में पेश किया जाएगा.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









