
Redmi 13 5G Review: छोटी कीमत में फीचर का बड़ा धमाका, जानिए खरीदे या नहीं?
AajTak
Redmi 13 5G Review: Redmi 13 5G हैंडसेट प्रीमियम लुक में आता है. इसमें बैक पैनल पर क्रिस्टल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है. यह तीन कलर वेरिएंट Hawaiian Blue, Black Diamond और Orchid Pink में आता है. यह ग्लास पैनल में कलर मेटेरियल और फिनिशिंग का बेजोड़ मेल दिया है.
Xiaomi ब्रांड वैसे तो कम कीमत में दमदार फीचर्स के लिए जाना जाता है. कंपनी कंज्यूमर्स की जरूरत को देखते हुए कई नए फीचर्स देने के कोशिश करती है. ऐसी ही एक कोशिश Redmi 13 5G है. हमने इस हैंडसेट को इस्तेमाल किया. इस दौरान हैंडसेट को लगभग सभी पहलुओं से चेक किया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
सबसे पहले शुरुआत डिजाइन से करते हैं. इस हैंडसेट बहुत ही प्रीमियम लुक में आता है. इसमें बैक पैनल पर क्रिस्टल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है. यह तीन कलर वेरिएंट Hawaiian Blue, Black Diamond और Orchid Pink में आता है.
यह ग्लास पैनल में कलर मेटेरियल और फिनिशिंग का बेजोड़ मेल दिया है. लाइटिंग के रिफ्लेक्शन में यह बहुत ही खूबसूरत नजर आता है. ऐसे में यह हैंडसेट और ज्यादा बेहतर नजर आता है. लुक की बात करें तो यह एक प्रीमियम फोन का फील देता है.
इस मोबाइल का वजन 205 ग्राम है. मेरे हिसाब से इसका वजन औसतन है. इसमें नीचे की तरफ पोर्ट्स दिए गए हैं, जिसमें स्पीकर्स ग्रिल और Type C Port दिया है. टॉप की तरफ इसमें IR Blaster और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया है. राइट साइड पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन मिलेगा. पावर बटन पर ही साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा. इस हैंडसेट में लेफ्ट साइड पर सिम ट्रे दी है.
यह भी पढ़ें: क्या स्मार्टफोन से होता है ब्रेन कैंसर? WHO की लेटेस्ट रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Redmi 13 5G में 6.79-inch LCD डिस्प्ले दिया है, जिसमें 2,400x1,080 (FHD+) रेजोल्यूशन दिया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया है. कंपनी का दावा है कि यूजर्स को इमरसिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












