
Realme के तीन नए बजट स्मार्टफोन भारत में 8 अप्रैल को होंगे लॉन्च, जानें क्या होगा खास
AajTak
Realme C20, Realme C21 और Realme C25 को भारत में 8 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दे दी है. इसके लिए कंपनी 8 अप्रैल को एक ऑनलाइन इवेंट का आयोजन करेगी.
Realme C20, Realme C21 और Realme C25 को भारत में 8 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दे दी है. इसके लिए कंपनी 8 अप्रैल को एक ऑनलाइन इवेंट का आयोजन करेगी. इवेंट की शुरुआत 12:30 PM IST से होगी. Realme C सीरीज के फोन्स के लिए 8 अप्रैल को रखे गए इवेंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स- ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब के जरिए की जाएगी. साथ ही आपको बता दें फ्लिपकार्ट पर C सीरीज के अपकमिंग फोन्स के लिए एक पेज भी जारी किया गया है. ऐसे में साफ है कि इन्हें लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा. Realme C सीरीज के इन तीनों फोन्स की ग्लोबल लॉन्चिंग पहले ही की जा चुकी है. ऐसे में इनके स्पेसिफिकेशन्स पहले ही हमें मालूम हैं और पूरी उम्मीद है कि भारत में भी ये इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ फोन्स लॉन्च होंगे. चूंकि ये फोन कंपनी की C सीरीज वाले हैं. ऐसे में कीमत 10,000 रुपये के अंदर होने की संभावना है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











