
Reality Check: कोलकाता रेप से देश शर्मसार, जानें महिला डॉक्टरों के लिए कितने सुरक्षित हैं दिल्ली के अस्पताल
AajTak
आजतक की टीम ने 15 अगस्त की देर रात दिल्ली के कुछ जाने-माने सरकारी अस्पतालों का जायजा लिया. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि राजधानी के नामी सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया जैसे बड़े हॉस्पिटल में बदइंतजामी की डर्टी पिक्चर दिखी.
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से रेप और उसके बाद बेरहमी से हत्या ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है. इस कांड ने सरकारी अस्पतालों में महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है. ऐसे में आजतक ने 15 अगस्त की देर रात दिल्ली के कुछ जाने-माने सरकारी अस्पतालों का जायजा लिया. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि राजधानी के नामी सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया जैसे बड़े हॉस्पिटल में बदइंतजामी की डर्टी पिक्चर दिखी.
कहीं वॉशरूम इतनी गंदी हालत में मिले कि वहां जाना मुश्किल था. कहीं फ्लश खराब तो कहीं पानी की कमी. महिला डॉक्टरों के लिए कोई रेस्ट रूम तक नहीं है. अक्सर 24 से 36 घंटे तक ड्यूटी करने वाले ट्रेनी डॉक्टर की सुरक्षा राम भरोसे नजर आई. वहीं महिला डॉक्टरों ने अस्पताल की अंधियारी गलियारों में डर लगने तक की समस्या बयां की.
आजतक की टीम का पहला मध्य रात्रि पड़ाव दिल्ली का सफदरजंग अस्पताल था. यहां, ड्यूटी पर मौजूद एक रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि उनके पास महिला डॉक्टरों के लिए अलग से ड्यूटी रूम की कमी है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए लंबी शिफ्ट के दौरान आराम करने या आराम करने के लिए उनके पास कोई निजी क्षेत्र नहीं है. और वॉशरूम और शौचालय की हालत दयनीय है. वॉशरूम इस्तेमाल करने लायक नहीं. फ्लश काम नहीं करता. बाथरूम इतने गंदे होते हैं कि जाने का मन भी नहीं करता.
अस्पताल के गलियारों में रहता है अंधेरा: रेजिडेंट डॉक्टर
वहीं सफदरजंग अस्पताल की एक और महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि रात में एक विभाग से दूसरे विभाग में जाना डरावना होता है. गलियारों में अंधेरा रहता है. हम डॉक्टरों को इस अंधेरे गलियारे से होकर मरीजों के लिए खून लाने के लिए ब्लड बैंक तक भागना पड़ता है. अगर आप एसएसबी बिल्डिंग की तरफ जाते हैं, तो पूरा रास्ता अंधेरा है. हम मरीजों की भीड़ से घिरे हुए हैं. कभी भी कोई भी अंदर आ सकता है. स्थिति बहुत खराब है. कोई भी आकर हमारे साथ कुछ भी कर सकता है.
सफदरजंग अस्पताल के ही एक पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि व्यावहारिक रूप से सोचें तो दो दिन का विरोध है. यहां भी दो दिन में एचओडी बोल देंगे, “ठीक है हो गया” और वापस फिर वही होगा. सच यही है. और हम फिर से उसी काम में लग जाएंगे. मेरी ड्यूटी 24 घंटे की थी. हमारी तो ड्यूटी रोज लग रही है. हमारे पास एक ड्यूटी रूम है, जिसमें एक बिस्तर है. हमारे पास 2-3 सीनियर रेजिडेंट और 2 जूनियर रेजिडेंट हैं. हम शिफ्ट के हिसाब से आराम करते हैं. कभी-कभी हम 1 घंटे के लिए सो जाते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




