
RBI ने एटीएस ट्राजेक्शन पर बढ़ाई फीस, कवि कुमार विश्वास का फूटा गुस्सा, कहा- सांस लेने पर भी लगा दो
ABP News
भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर बैंक एटीएस चार्ज में भी बढ़ोतरी कर दी है. जिस पर गुस्सा जाहिर करते हुए डॉ. कुमार विश्वास ने कहा एक ही बार में सब खत्म कर दो.
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों से लिए जाने वाले कस्टमर चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है. साथ ही गैर बैंक एटीएस चार्ज में भी बढ़ोतरी आरबीआई ने कर दी है. जिस पर गुस्सा जाहिर करते हुए डॉ. कुमार विश्वास ने कहा, सांस लेने पर भी लगा दो ना. दरअसल, आरबीआई ने एटीएस ट्रांजेक्शन पर कस्टमर चार्ज को बढ़ा दिया है जिसके बाद कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए तंज कसा और कहा कि, एक बार में ही क्यों नहीं सब खत्म कर देते? क्यों रोज-रोज जलील करते हो?More Related News













