
'RAW से चाहे CBI से करवा लो जांच...', सीमा हैदर मामले पर बोले वकील AP सिंह
AajTak
सीमा हैदर और सचिन के वकील एपी सिंह ने 'आजतक' से बातचीत में बताया कि वो उनका केस लड़ रहे हैं. सीमा सिर्फ प्यार के लिए ही भारत आई है. हां अगर वो दोषी पाई जाती है तो उस पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए. लेकिन अगर वो निर्दोष है तो भारत सरकार को उसे हिंदुस्तान की नागरिकता दे देनी चाहिए. साथ ही उसे सुरक्षा भी मुहैया करवाई जानी चाहिए.
पाकिस्तानी सीमा हैदर मामले में UP ATS की पूछताछ पूरी हो चुकी है. सीमा हैदर के वकील एपी सिंह से 'आजतक' ने बाततीत की जिसमें उन्होंने कहा कि वो इस केस को लड़ रहे हैं. अगर सीमा हैदर सच्ची है और सिर्फ सचिन के लिए भारत आई है तो उसे यहां रहने देना चाहिए. लेकिन अगर वो दोषी साबित होती है तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए.
वकील एपी सिंह ने कहा, ''पहले सीमा पार से गोलियां आती थीं. अब डोली आई है. लेकिन जहां तक मुझे पता है सीमा का प्यार सच्चा है. उसने नेपाल के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से सचिन से शादी की है. अगर उस पर तब भी शक है तो सीमा का लाई डिके्टर टेस्ट या पॉलीग्राफी टेस्ट भी करवा सकते हैं.''
उन्होंने कहा, ''बेशक सीबीआई या RAW से इस मामले की जांच करवा ली जाए. लेकिन अगर सीमा निर्दोष पाई जाती है तो उसे भारत की नागरिकता जरूर मिलनी चाहिए. जैसे समय-समय पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से आए लोगों को मिलती रही है. सीमा की सुरक्षा भी सुनिश्चित करवाई जानी चाहिए.'' 'आजतक' ने जब वकील एपी सिंह से पूछा कि क्या आपके पास इनकी शादी का प्रमाण पत्र है? तो उन्होंने कहा 'हां मेरे पास फोटो हैं और मैं उन्हें जरूर कोर्ट को दिखाऊंगा'. दूसरे सवाल पर कि क्या शादीशुदा होते हुए भी सीमा का दूसरी शादी करना जायज है? क्या ये हिंदू मैरिज एक्ट के खिलाफ नहीं है? इस पर एपी सिंह ने कहा, ''सीमा का 4 साल पहले तलाक हो चुका है. ये बात खुद सीमा ने मुझे बताई है कि हैदर ने उसे तीन तलाक बोलकर दिया था. सीमा ने वो शब्द सुने और उसे मान भी लिया. इसलिए दोनों के बीच तलाक हो चुका है.''
बता दें, इसी बीच सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. सीमा का कहना था कि उसने सचिन के साथ नेपाल में के पशुपति नाथ मंदिर में शादी की थी. सीमा ने कहा था कि उन दोनों ने 13 मार्च को शादी की थी. उनकी शादी की दो तस्वीरें सामने आई हैं.
पहली तस्वीर में सीमा और सचिन के साथ सीमा के बच्चे भी नजर आ रहे हैं. ब्लैक एंड व्हाइट इन तस्वीरों में सीमा और साथ-साथ खड़े हैं. सचिन ने सूट पहना हुआ है और सीमा ने साड़ी. सीमा की मांग में सिंदूर है, माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र है. सचिन और सीमा के गले में वरमाला भी नजर आ रही है.
वहीं, दूसरी तस्वीर में सीमा हैदर सचिन के पैर छूते हुए दिखाई दे रही है. सचिन का हाथ सीमा के सिर पर है. पुलिस सचिन मीणा और सीमा हैदर की सामने आई शादी की तस्वीरों का पता लगाने में जुट गई है. सीमा की शादी की एल्बम की तीसरी तस्वीर में सीमा और सचिन कुर्सी पर साथ बैठे हुए हैं और सीमा के चारों बच्चे भी साथ हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








