
Ravindra Jadeja Injury: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! 3 महीने तक नहीं खेल पाएंगे चोटिल जडेजा
AajTak
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आस्ट्रेलिया में होने वाले इस टी20 विश्व कप में भाग लेना मुश्किल है. जडेजा को दाएं घुटने में चोट लग गई थी जिसकी अब सर्जरी होनी है. इस चोट के चलते जडेजा को मौजूदा एशिया कप से भी बाहर होना पड़ा था. जडेजा यदि विश्व कप नहीं खेल पाते हैं तो यह टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा.
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आस्ट्रेलिया में होने वाले इस टी20 विश्व कप में भाग लेना मुश्किल है. जडेजा को घुटने की सर्जरी करानी होगी जिसके कारण वह कम से कम तीन महीने तक खेल से बाहर रह सकते हैं.
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'जडेजा के दाएं घुटने की चोट काफी गंभीर है. उन्हें एक बड़ी सर्जरी करानी होगी और वह अनिश्चित समय तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे. इस समय अगर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) की चिकित्सा टीम के आकलन को देखा जाए तो उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी के लिये कोई समयसीमा नहीं दी जा सकती.
घुटने की चोट से परेशान रहे हैं जडेजा
वैसे अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह 'एंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (SAL) का मामला है जिससे उबरने में छह महीने से ज्यादा का समय लग सकता है. लेकिन कुछ हद तक कहा जा सकता है कि जडेजा कम से कम तीन महीनों के लिए खेल से बाहर रहेंगे. जडेजा के घुटने में काफी लंबे समय से समस्या रही है.
पिछले एक साल को देखें तो जडेजा खुद को सभी फॉर्मेट में बैटिंग ऑराउंडर के रूप में बदल रहे हैं. माना जा रहा है कि गेंदबाजी के समय उनके फ्रंट फुट की लैंडिंग के समय उनके दाएं घुटने पर दबाव पड़ता है. वैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए उन्हें काफी समय लगेगा क्योंकि सर्जरी के बाद जडेजा को कड़े 'रिहैब' से भी गुजरना होगा.
आईपीएल में भी लगी थी चोट

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












