
Ravi Shastri On Shikhar Dhawan: 'कोहली-रोहित के चलते उन्हें...', शिखर धवन को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान
AajTak
शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त है. अब शिखर धवन को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. रवि शास्त्री ने धवन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि कोहली और रोहित की वजह से उन्हें उतनी इज्जत नहीं मिलती है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शिखर धवन टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. धवन की कप्तानी में भारतीय टीम को सीरीज के पहले मैच में जरूर हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस अनुभवी ओपनर का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. अगले महीने 37 साल के होने जा रहे शिखर धवन ने ऑकलैंड वनडे में 77 बॉल पर 72 रनों की पारी खेली जिसमें 13 चौके शामिल थे. धवन ने इस दौरान दूसरे ओपनर शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए बेहतरीन पार्टनरशिप की थी.
अब शिखर धवन को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. रवि शास्त्री का मानना है शिखर धवन को बतौर बल्लेबाज या कप्तान वह प्रशंसा नहीं मिलती है जिसके वह हकदार है. रवि शास्त्री ने इसके पीछे की वजह विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को बताया जिनपर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है.
उन्हें वह प्रशंसा नहीं मिलती है: शास्त्री
रवि शास्त्री ने भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर प्राइम वीडियो से कहा, 'धवन काफी अनुभवी हैं. उन्हें वह प्रशंसा नहीं मिलती जिसके वह हकदार हैं. ईमानदारी से कहूं तो सबसे ज्यादा स्पॉटलाइट विराट कोहली और रोहित शर्मा पर है. लेकिन जब आप धवन के एकदिवसीय क्रिकेट रिकॉर्ड को देखते हैं, उनकी कुछ पारियों को देखते हैं जो उन्होंने बड़े मैचों में टॉप टीमों के खिलाफ खेली हैं, तो यह काफी बेहतरीन दिखेगा.'
क्लिक करें- 'जब आपका दिल भारी हो...' शोएब मलिक से तलाक की खबरों के बीच सानिया का पोस्ट
रवि शास्त्री का मानना है कि शिखर धवन के पास तेज गेंदबाजों के खिलाफ सफल होने के लिए सभी शॉट्स मौजूद हैं. शास्त्री ने कहा, 'टॉप पर एक बाएं हाथ का बल्लेबाज बहुत अंतर पैदा करता है. वह एक नेचुरल स्ट्रोक खिलाड़ी हैं और उनके पास टॉप लेवल की बॉलिंग यूनिट के खिलाफ पुल, कट और ड्राइव खेलने के लिए सभी शॉट्स हैं. उन्हें गेंद पसंद है. बॉल बैट पर आ रहा है और मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में उनका अनुभव काम आएगा.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









