
Ravi Shastri: ‘डॉन ब्रैडमैन का भी एवरेज गिर जाए..’, जाते-जाते इस शख्स को थैंक्यू बोल गए रवि शास्त्री
AajTak
रवि शास्त्री का भारतीय टीम के साथ सफर खत्म हो गया है. अब राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच होंगे. जाते-जाते रवि शास्त्री ने बायो-बबल को लेकर खरी-खरी बातें कहीं.
Ravi Shastri: टी-20 वर्ल्डकप के खत्म होते ही रवि शास्त्री का भारतीय टीम के साथ बतौर कोच सफर भी समाप्त हुआ. जाते-जाते रवि शास्त्री ने कई खरी बातें कहीं, उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पिछले 6 महीने से बायो-बबल में घूम रहे हैं, ऐसे में वह मानसिक-शारीरिक रूप से थक चुके हैं. रवि शास्त्री बोले कि अगर आप डॉन ब्रैडमैन भी हों, तब भी आपका एवरेज नीचे चला जाएगा. रवि शास्त्री ने कहा, ‘ये कोई बहाना नहीं है, बल्कि एक फैक्ट है. जब आप 6 महीने बायो-बबल में रहते हैं, एक टीम और एक खिलाड़ी जो लगातार 3 फॉर्मेट खेल रहे हैं तब काफी कुछ बदल जाता है. पिछले 24 महीने में खिलाड़ी सिर्फ 25 दिन घर रहे हैं, आप कोई भी हो अगर आपका नाम डॉन ब्रैडमैन भी है और आपको ऐसे बबल में रहना पड़े तब आपका एवरेज भी नीचे आ जाएगा, क्योंकि आप भी इंसान ही हो.’ रवि शास्त्री बोले कि यहां सिर्फ पेट्रोल डालकर काम नहीं चलता है, ये काफी मुश्किल वक्त है. पूर्व कोच बोले कि भारतीय टीम ने तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया, हमें कोई शिकायत नहीं है. लेकिन अब नहीं तो कल ये बबल जरूर फटेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









