
Rashid Latif on Virat Kohli: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ का अटपटा बयान, रवि शास्त्री को बताया विराट कोहली की खराब फॉर्म का जिम्मेदार
AajTak
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की खराब फॉर्म नवंबर 2019 से जारी है. तब से विराट एक भी इंटरनेशनल शतक नहीं लगा सके. जानिए इस पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने क्या कहा...
Rashid Latif on Virat Kohli: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ महीनों से रन बनाने के लिए जूझते नजर आ रहे हैं. उनकी यह खराब फॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग (2022) सीजन में भी देखने को मिली. कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में दो साल से कोई शतक नहीं लगाया है.
कोहली की खराब फॉर्म पर कई क्रिकेट दिग्गजों ने अपनी राय दी है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का नाम भी जुड़ गया है. मगर लतीफ ने कोहली की खराब फॉर्म को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया है.
लतीफ का मानना है कि पूर्व कोच रवि शास्त्री की वजह से कोहली इस खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. लतीफ ने एक यूट्यूब चैनल पर यह बात कही. दरअसल, खराब फॉर्म को लेकर रवि शास्त्री ने कोहली को ब्रेक लेने की सलाह दी थी. इसी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बैटर से सवाल किया गया था.
'रवि शास्त्री का कोचिंग से कुछ लेना-देना नहीं था'
इसके जवाब में लतीफ ने कहा, 'यह सब उन्हीं (रवि शास्त्री) की वजह से हुआ है.' इस पर लतीफ ने आगे कहा, '2019 में आपने अनिल कुंबले जैसे प्लेयर को साइडलाइन करते हुए रवि शास्त्री को कोच बनाया. मुझे नहीं पता कि उनके पास मान्यता थी या नहीं. वह (रवि शास्त्री) एक ब्रॉडकास्टर (कमेंटेटर) था. उसका कोचिंग से कुछ लेना-देना नहीं था.'
लतीफ ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली के अलावा रवि शास्त्री को अंदर लाने में किसी और की भूमिका रही होगी. मगर अब यही दांव उलटा पड़ रहा है, यह सही है ना? यदि वह (रवि शास्त्री) कोच नहीं बनता, तो वह (कोहली) भी आउट (खराब फॉर्म में नहीं जाता) नहीं होता.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









