
Ramadan 2026: 25 फरवरी को रमजान का सातवां रोजा, दिल्ली, मुंबई समेत देखें 17 शहरों के सहरी-इफ्तार का समय
ABP News
Ramadan 2026 Day 7 Roza Sehri iftar timing: रमजान का सातवां रोजा 25 फरवरी को रखा जाएगा. सुबह फज्र की अजान से पहले सहरी और शाम में इफ्तार किया जाएगा. रोजेदार अपने शहर अनुसार देखें सहरी- इफ्तार का समय.
Ramadan 2026 Day 7 Roza Sehri iftar timing: माह-ए-रमजान का मुबारक महीना मुसलमानों के लिए बहुत खास माना जाता है. इस पाक महीने में दुनियाभर के मुसलमान इबादत, पश्चाताप, उपवास (रोजा), जकात (दान), आध्यात्मिक प्रगति और उदारता को दर्शाते हैं. रमजान में रोजा रखना संयम, नेकी और आस्था को दर्शाता है.
भारत में 19 फरवरी 2026 से माह-ए-रमजान की शुरुआत हो चुकी है और 25 फरवरी 2026 को रोजेदार सातवां रोजा पूरा करेंगे. धीरे-धीरे रोजा रखते हुए मुसलमान अब सातवें रोजे तक पहुंच चुके हैं.
सातवें रोजा का महत्व
इस्लामिक मान्यता के अनुसार, सातवें रोज पहुंचते हुए रोजेदार संयम सत्कर्म को अपनाते हुए बेशुमार नेकियों के हकदार को पा लेता है. इन्हीं नेकियों के सैलाब का जरिया रोजेदारों को अल्लाह के करीब लाता है. इसलिए कहा जाता है कि रमजान का सातवां रोजा अल्लाह तक पहुंचने का मार्ग दिखाता है.













