
Ramadan 2022: देशभर में दिखा रमज़ान का चांद, कल से रखा जाएगा पहला रोज़ा
ABP News
Ramadan 2022: देश के अलग-अलग हिस्सों में रमजान का चांद दिखा. कल रविवार से पहला रोजा रखा जाएगा. दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने इसकी जानकारी दी.
Ramadan 2022: देश के अलग-अलग हिस्सों में रमजान का चांद दिखा. कल रविवार से पहला रोजा रखा जाएगा. दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने इसकी जानकारी दी. वहीं, लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि हमने लखनऊ में रमजान का चांद देखा है, कल हम पहला रोजा रखेंगे. उन्होंने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी.
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी कल रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा. ग्रैंड मुफ्ती नसीर-उल-इस्लाम ने कहा कि यहां चांद देखा गया, 03 अप्रैल से रोज रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि कई जगहों से चांद दिखने की जानकारी मिली है और आज से रमजान की तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी. आगे अपडेट जारी है...













