
Ramadan से पहले Saudi Arabia में ऊंट की नीलामी! इतने करोड़ में लगी बोली, जानें- खासियत
AajTak
रमजान से ठीक पहले सऊदी अरब में एक दुर्लभ ऊंट की नीलामी की गई है. ऊंट की बोली करोड़ों में लगी है. ये ऊंट सऊदी अरब में बेहद दुर्लभ माना जाता है और इसकी अनुठी खूबसूरती भी इसके बढ़े हुए कीमत की बड़ी वजह है.
इस्लाम के पवित्र महीने रमजान से पहले सऊदी अरब में एक ऊंट की बोली जितनी लगाई गई है, उसे सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे. ये सऊदी अरब के अब तक के सबसे महंगा ऊंटों में से एक बताया जा रहा है. सऊदी अरब के इस अनुठे ऊंट की बोली एक नीलामी के दौरान सात मिलियन सऊदी रियाल (14 करोड़ 23 लाख 45 हजार 462 रुपये) लगाई गई.
सऊदी अरब के स्थानीय न्यूज पोर्टल Al Mard ने जानकारी दी है कि सऊदी के सबसे महंगे ऊंटों में से एक, इस ऊंट के लिए सार्वजनिक नीलामी का आयोजन किया गया.
नीलामी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बोली लगाने वाला शख्स पारंपरिक पोशाक में भीड़ के बीच माइक्रोफोन पकड़े हुए नीलामी की बोली लगा रहा है. ऊंट की शुरुआती बोली 5 मिलियन सऊदी रियाल (10 करोड़ 16 लाख 48 हजार 880 रुपये) लगाई गई.
ऊंट के लिए अधिकतम बोली 7 मिलियन सऊदी रियाल की लगाई गई जिस पर उसे नीलाम कर दिया गया. हालांकि, ऊंट को इतनी ऊंची कीमत देकर किस शख्स ने खरीदा, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है.
क्या है सऊदी अरब के सबसे महंगे ऊंट की खासियत?
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंट को एक धातु के बाड़े के अंदर रखा गया है और उसके आसपास पारंपरिक पोशाक पहने नीलामी में शामिल लोगों की भीड़ खड़ी है. नीलाम किया गया ऊंट बेहद दुर्लभ माना जाता है. अपनी अलग सुंदरता और अनुठेपन के लिए ये ऊंट विख्यात है. इस प्रजाति के ऊंट बेहद कम देखने को मिलते हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








