
Ram Navami 2021: राम नवमी पर आज कैसे करें मां सिद्धिदात्री और श्रीराम की पूजा? जानें विधि और मुहूर्त
AajTak
भगवान राम का देवी और शक्ति से गहरा संबंध है. वासंतिक नवरात्रि में श्रीराम देवी की शक्ति लेकर प्रकट होते हैं और शारदीय नवरात्रि में शक्ति का प्रयोग करते हैं. एक तरफ नवमी तिथि को जन्म लेते हैं और दूसरी तरफ नवमी तिथि को शक्ति की पूजा करते हैं.
नवदुर्गा का नवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री का है. इनकी पूजा उपासना करने से समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और व्यक्ति को जीवन मैं हर क्षेत्र मैं सफलता मिलती है. नवमी के दिन अगर केवल इन्हीं की पूजाकर ली जाए तो व्यक्ति को सम्पूर्ण देवियों की पूजा का फल मिल सकता है. नवमी के दिन इन्ही की कृपा और शक्तियां लेकर भगवान राम का जन्म हुआ था. इस बार माता सिद्धिदात्री और भगवान राम की पूजा 21 अप्रैल को की जाएगी भगवान राम का क्या है शक्ति कनेक्शन? भगवान राम का देवी और शक्ति से गहरा संबंध है. वासंतिक नवरात्रि में श्रीराम देवी की शक्ति लेकर प्रकट होते हैं और शारदीय नवरात्रि में शक्ति का प्रयोग करते हैं. एक तरफ नवमी तिथि को जन्म लेते हैं और दूसरी तरफ नवमी तिथि को शक्ति की पूजा करते हैं. दरसल श्रीराम की शक्तियां देवी की शक्तियां ही हैं. कैसे राम की पूजा उपासना करनी चाहिए? वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन भगवान राम का जन्म हुआ था. इसलिए इसे राम नवमी भी कहते हैं. मध्य दोपहर मैं कर्क लग्न तथा पुनर्वसु नक्षत्र मैं भगवान का जन्म हुआ था. दोपहर 12 से 01 के बीच भगवान राम की पूजा अर्चना करनी चाहिए. श्री रामचरितमानस का पाठ करें या श्री राम के मन्त्रों का जाप करें. जिन महिलाओं को संतान उत्पत्ति मैं बाधा आ रही हो उन्हें भगवान राम के बाल रूप की आराधना करनी चाहिए.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












