
Raksha Bandhan Date 2022: कब है रक्षा बंधन? राखी बांधने के लिए बहनों को मिलेगा इतना समय
AajTak
Raksha Bandhan Date 2022: रक्षाबंधन का त्यौहार प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाते हैं, इसलिए इसे राखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का उत्सव है. 2022 में रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त, गुरुवार को पड़ रहा है. पढ़िए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त.
Kab Hai Raksha Bandhan In 2022: रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और पावन रिश्ते को प्रदर्शित करता है. रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र, राखी या मौली बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. वहीं दूसरी तरफ भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर ताउम्र उनकी रक्षा का वचन देते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षा बंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. साल 2022 में रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त, गुरुवार को पड़ रहा है. श्रावण मास की पूर्णिमा को कजरी पूनम भी कहा जाता है.
रक्षा बंधन 2022 शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat)
रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त के बारे में वाराणसी के ज्योतिषाचार्य डॉ. विनोद बताते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त , गुरुवार के दिन पूर्वाह्न 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर उसके अगले दिन 12 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि में त्योहार मनाने के नियमानुसार, रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त के दिन मनाया जाएगा. 11 अगस्त को बहनें अपने भाइयों को सुबह 8 बजकर 51 मिनट से लेकर रात्रि 9 बजकर 19 मिनट के शुभ मुहूर्त के बीच राखी बांध सकती हैं.
रक्षाबंधन 2022 शुभ योग
रक्षाबंधन के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और घनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग भी लगेगा. वहीं, भद्रा काल को छोड़कर राखी बांधने के लिए पूरा 12 घंटे का समय मिलेगा. बता दें कि इस तिथि पर भद्रा काल और राहुकाल का विशेष महत्व है. भद्रा काल और राहुकाल में राखी नहीं बांधी जाती है. क्योंकि इस काल में शुभ कार्य वर्जित माना जाता है. कहा जाता है कि इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से उसमें सफलता नहीं मिलती है.
रक्षा बंधन से जुड़ी कथाएं

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









