
Raksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन पर बन रहे दो शुभ संयोग, जानें भाई की कलाई पर किस वक्त बांधें रक्षा सूत्र
AajTak
ज्योतिषविदों की मानें तो रक्षा बंधन त्योहार इस बार बेहद खास होने वाला है. रक्षा बंधन पर इस बार भद्रा का साया नहीं होगा यानी पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी. साथी ही दो शुभ संयोग भी बन रहे हैं.
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार रविवार, 22 अगस्त को मनाया जाएगा. ज्योतिषविदों की मानें तो रक्षा बंधन त्योहार इस बार बेहद खास होने वाला है. रक्षा बंधन पर इस बार भद्रा का साया नहीं होगा यानी पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी. साथी ही दो शुभ संयोग भी बन रहे हैं. ज्योतिषियों का कहना है कि रक्षा बंधन पर इस बार सुबह 5 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 03 मिनट तक किसी भी वक्त राखी बांधी जा सकेगी. बता दें कि रक्षा बंधन पर भद्रा के साए में राखी नहीं बांधी जाती है जैसा कि इस बार नहीं होगा. आइए आपको रक्षा बंधन पर बन रहे इन शुभ संयोगों का महत्व बताते हैं. शोभन योग- ज्योतिषविदों के मुताबिक, रक्षा बंधन के दिन सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक शोभन योग बना रहेगा. मांगलिक और शुभ कार्यों को संपन्न करने के लिए शोभन योग को श्रेष्ठ माना जाता है. इस दौरान भाई की कलाई पर रक्षा सूत्रा बांधना ज्यादा शुभ और फलदायी हो सकता है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











