
Rakhi Sawant पर मेहरबान Salman Khan, फिल्म में ऑफर किया गाना, रखी ये शर्त
AajTak
सलमान खान ने राखी को बिग बॉस में कई बार फेवर किया है. वे राखी की हार्ड लाइफ की काफी बार तारीफ करते दिखे हैं. सलमान ने राखी की बीमार मां के इलाज में मदद भी की थी. फैंस को इंतजार है कब राखी और सलमान खान एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आते हैं.
ड्रामा क्वीन राखी सावंत की तो लॉटरी निकल पड़ी है. आप कहेंगे कैसे? अब जिसपर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान मेहरबान हों तो भला उसके दिन कैसे अच्छे दिनों में नहीं बदलेंगे? राखी सावंत पर बीते सालों से सलमान खान काफी मेहरबान दिख रहे हैं. अब तो राखी को दबंग खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म में गाना भी दे दिया है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












