
Rajya sabha election: बीजेपी की सीटें घटीं, एनडीए बहुमत से दूर...बदल गया राज्यसभा का नंबरगेम
AajTak
Rajya sabha election result: राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने भले ही हरियाणा, कर्नाटक में कांग्रेस और महाराष्ट्र में शिवसेना को मात दे दी हो, लेकिन उच्च सदन में उसकी ही नहीं बल्कि एनडीए की भी सीटें कम हो गई हैं. बीजेपी को तीन और एनडीए को पांच सीटों का नुकसान हुआ है, जिसके चलते उच्च सदन में बहुमत के लिए अभी उसे इंतजार करना होगा.
देश के 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के बाद उच्च सदन की तस्वीर बदल गई है. महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने सियासी करिश्मा दिखाते हुए 3 राज्यों में कांग्रेस को जबरदस्त झटका दिया है. इसके बावजूद बीजेपी की सीटें पहले से कम हुई हैं और उच्च सदन में 100 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए इंतजार करना होगा. एनडीए अभी भी बहुमत से दूर है और मोदी सरकार को राज्यसभा में अपने विधेयकों को पास कराने के लिए क्षेत्रीय दलों पर निर्भर रहना होगा तो राष्ट्रपति के चुनाव में भी बीजेपी के लिए मशक्कत करनी होगी.
राज्यसभा चुनाव में किसे फायदा-किसे नुकसान
बता दें कि 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं. इनमें से चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार (10 जून) को चुनाव हुए, जिसमें से 8 सीटें बीजेपी जीतने में सफल रही. हरियाणा में एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत दिलाने में कामयाब रही. वहीं, इससे पहले 11 राज्यों की 41 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए हैं, जिसमें 14 राज्यसभा सीटें बीजेपी के खाते में आई हैं. इस तरह से भाजपा ने अपने दम 22 राज्यसभा सीटें जीती हैं.
राज्यसभा चुनाव के नतीजे को देखें तो 15 राज्यों की 57 सीटों में से बीजेपी 22 राज्यसभा सीटें जीतने में सफल रही जबकि उसके सहयोगी जेडीयू को एक और एआईएडीएमके को दो सीटें मिली हैं. वहीं, कांग्रेस ने कुल 9 राज्यसभा सीटें जीतने में सफल रही है जबकि 22 सीटें क्षेत्रीय दलों ने अलग-अलग राज्यों में जीत दर्ज की है और एक सीट निर्दलीय को मिली हैं.
बीजेपी की राज्यसभा में सीटें घटीं बीजेपी ने भले ही राज्यसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीती हों, लेकिन पहले की तुलना में उसकी सीटें घटी हैं. राज्यसभा की जिन 57 सीटों पर चुनाव हुए हैं, उनमें से बीजेपी के पास 25 सीटें थीं, लेकिन उसकी सीटें अब सिर्फ 22 रह गई हैं. उच्च सदन में कुल 245 सीटें हैं, जिनमें से फिलहाल 232 सांसद हैं. ऐसे में बीजेपी के खाते में कुल 95 सीटें थीं जो नए निर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण के बाद घटकर 92 रह जाएंगी.
वहीं, एनडीए की बात करें तो एआईएडीएमके के 3, जेडीयू के 2 और एक निर्दलीय का आंकड़ा मिलाकर पहले एनडीए के पास इन 57 सीटों में 31 सीट थीं. इस बार के चुनाव में बीजेपी के दोनों सहयोगी दलों एआईएडीएमके और जेडीयू को 1-1 सीट का नुकसान उठाना पड़ा है. हालांकि, बीजेपी हरियाणा में निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा को अपने समर्थन से जीत दिलाने में सफल रही है. राज्यसभा में एआईएडीएमके और जेडीयू के 5-5 सदस्य थे, लेकिन चुनाव के बाद अब यह आंकड़ा घटकर 4-4 का हो गया है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





